बाजार पर चुनाव नतीजों का नहीं होगा कोई असर, रेलवे, PSU और इंफ्रा शेयरों में बना रहेगा मोमेंटम : मेहरबून ईरानी

मेहरबून ईरानी का कहना है कि बाजार पर इन चुनाव नतीजों का कोई असर नहीं होगा। सरकार के निजीकरण के प्रयासों पर भी कोई असर नहीं होगा। बाजार की गिरावट से घबराएं नहीं, बाजार में बने रहें

अपडेटेड Jun 06, 2024 पर 4:59 PM
मेहरबून की राय है कि बाजार में 20 फीसदी तक करेक्शन संभव है। हालिया तेजी में बाजार महंगा हुआ है। करेक्शन के बाद कुछ दिनों में खरीदारी के अच्छे मौके मिलेंगे

बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करने के लिए सीएनबीसी-आवाज के साथ जुड़े मार्केट एक्सपर्ट मेहरबून ईरानी। मेहरबून का कहना है कि एनडीए सरकार को कमजोर जनादेश से फौरीतौर पर बाजार के सेंटीमेंट पर दबाव बना है लेकिन बुनियादी रूप से बाजार में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कुछ दिन के लिए कैपिटल गुड्स, डिफेंस, रेलवे और पीएसयू पर दबाव देखने को मिल सकता है। लेकिन बाजार जल्द ही एक बार फिर तेजी पकड़ेगा और निवेश को जोरदार मौके मिलेंगे। बाजार पर विश्वास बनाए रखें। बाजार पर इन चुनाव नतीजों का कोई असर नहीं होगा। सरकार के निजीकरण के प्रयासों पर भी कोई असर नहीं होगा। बाजार की गिरावट से घबराएं नहीं, बाजार में बने रहें।

गठबंधन सरकार में भी डिफेंस पर फोकस रहेगा बना

डिफेंस शेयरों पर बात करते हुए मेहरबून ने कहा कि इस सेक्टर के स्टॉक काफी हाई वैल्यूएशन पर दिख रहे थे। लेकिन अब इनमें कुछ गिरावट आई है। मेहरबून ने बताया कि इस सेक्टर में मझगांव डॉक, कोचीन शिपयार्ड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत डाइनेमिक्स और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स उनके 5 सबसे पसंदीदा शेयर हैं। गठबंधन सरकार में भी डिफेंस में स्वदेशीकरण पर फोकस बना रहेगा। आगे इस सेक्टर में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। इस सेक्टर के शेयरों में अगर 10-20 फीसदी की गिरावट मिलती है तो खरीदारी शुरू करने का मौका बहुत अच्छा मौका होगा।


Market outlook : बाजार उतार-चढ़ाव के बीच बढ़त पर बंद, जानिए 7 जून को कैसी रह सकती है इसकी चाल

रेलवे, PSU,इंफ्रा में मोमेंटम बना रहेगा

मेहरबून ईरानी की राय है कि चुनाव के पहले पावर, डिफेंस में काफी पैसा लगा था। चुनाव नतीजे मनमुताबिक न रहने से बाजार में गिरावट आई है। बाजार की गिरावट से घबराएं नहीं, बने रहें। आर्थिक पॉलिसी में कुछ खास बदलाव नहीं होगा। बाजार के फंडामेंटल में लगातार सुधार हुआ है। एक महीने में कंपनियों के वैल्युएशन एडजस्ट होंगे। आगे बाजार में 20 फीसदी तक करेक्शन संभव है। हालिया तेजी में बाजार महंगा हुआ है। करेक्शन के बाद कुछ दिनों में खरीदारी के अच्छे मौके मिलेंगे। रेलवे, PSU,इंफ्रा में मोमेंटम बना रहेगा। नई सरकार को लेकर तस्वीर धीरे-धीरे साफ होगी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।