Get App

Indusind Bank के शेयरों में अभी और आएगी तेजी, जानिए क्या है नया टारगेट प्राइस

Indusind Bank Share Price: बैंक की एसेट क्वालिटी से जुड़ी चिंताएं काफी हद तक दूर हो चुकी है। देश में क्रेडिट डिमांड में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिसका फायदा बैंक को मिलेगा

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 08, 2022 पर 12:29 PM
Indusind Bank के शेयरों में अभी और आएगी तेजी, जानिए क्या है नया टारगेट प्राइस
20 सितंबर 2022 को इस स्टॉक ने 1,275.25 रुपये का 52 वीक हाई छुआ था जबकि 23 जून 2022 को इसने 763.75 रुपये का अपना 52 वीक लो छुआ था।

घरेलू ब्रोकरेज हाउस एमके ग्लोबल फाइनेंशियल ने Indusind Bank में खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक पर 6 अक्टूबर 2022 को जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि Indusind Bank की क्रेडिट ग्रोथ हमारी उम्मीद के मुताबिक रही है। वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में कंपनी की क्रेडिट पोर्टफोलियो में सालाना आधार पर 18 फीसदी और तिमाही आधार पर 5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

कंपनी को रिटेल लोन बुक में आई तेजी का फायदा मिला है। इसके साथ ही कॉर्पोरेट लोन बुक भी मजबूत रही है। बैंक के एसेट क्वालिटी से जुड़ी चिंताएं काफी हद तक दूर हो चुकी है। देश में क्रेडिट डिमांड में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिसका फायदा बैंक को मिलेगा। दूसरी तिमाही में बैंक के डिपॉजिट में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है सालाना आधार पर इसमें 15 फीसदी और तिमाही आधार पर 5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। हालांकि दूसरी तिमाही में बैंक के मार्जिन के फ्लैट रहने की उम्मीद है।

एमके ग्लोबल ने एचडीएफसी बैंक पर दी दांव लगाने की सलाह, जानिए क्या है टारगेट प्राइस

अपने इस विश्लेषण के आधार पर एमके ग्लोबल ने Indusind Bank को Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 1275 रुपये का लक्ष्य दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें