हैदराबाद गैंगरेप के चारो आरोपी एनकाउंटर में ढेर कर दिए गए हैं, शुक्रवार सुबह पौने 6 बजे साइबराबाद पुलिस ने चारो आरोपियों का एनाकउंटर कर दिया है, इस खबर के आते ही ये मान लिया गया कि न्याय हो गया, पुलिस को इस काम के लिए बधाई दी जा रही है और माना जा रहा है कि न्याय तो ऐसे ही होना चाहिए, सिस्टम की कमजोरी से त्रस्त और गुस्से से भरे लोग ही नहीं संसद के अंदर बैठे लोग भी इसे ठीक मान रहे हैं, लेकिन कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि KYA अब न्याय KA यही तरीका ठीक माना जाएगा, क्या अदालतों का काम भी अब पुलिस करेगी, थानों में ही कचेहरी लगेगी, पता नहीं इसे कैसे लिया जाए, क्या कहा जाए पर बड़ी बहस तो है कि इंसाफ नहीं मिलेगा या इंसाफ में देरी होगी तो लोग कानून अपने हाथ में लेंगे फिर शक्ल भले ही पुलिस की हो।