शॉर्ट टर्म में इंजीनियर्स, LIC HF और लॉरस लैब्स से हो सकती है 13 फीसदी की शानदार कमाई

बुल्स और बेयर्स के बीच रस्साकशी की वजह से निफ्टी 18,200 और 18,400 की रेंज में बना हुआ है। हालांकि, ऊपर या नीचे में इस लेवल को तोड़ने के बाद निफ्टी के निर्णायक दिशा में जाने के संभावना है

अपडेटेड May 25, 2023 पर 11:25 AM
Bank Nifty सेलिंग प्रेशर के बीच बंद हुआ। इसने नीचे में अपने पिछले कंसॉलिडेशन लेवल को तोड़ दिया है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) बेयरिश क्रॉसओवर में है, जो निगेटिव सेंटिमेंट का संकेत देता है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hot Stocks: Nifty पर बेयर्स की मजबूत पकड़ बनी हुई है। इससे मार्केट पर उनके मजबूत नियंत्रण का पता चलता है। निफ्टी को फिलहाल 18,400 पर बड़े रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। यह लेवल एक बड़ी बाधा साबित हुआ है। बुल्स और बेयर्स के बीच रस्साकशी की वजह से निफ्टी 18,200 और 18,400 की रेंज में बना हुआ है। हालांकि, ऊपर या नीचे में इस लेवल को तोड़ने के बाद निफ्टी के निर्णायक दिशा में जाने के संभावना है। ट्रेडर्स और इनवेस्टर्स को निफ्टी में संभावित ब्रेकआउट या ब्रेकडाउन पर नजर रखनी चाहिए, क्योंकि इससे मार्केट सेंटिमेंट में बदलाव का संकेत मिल सकता है। यह नए ट्रेंड की शुरुआत होगी।

    Bank Nifty सेलिंग प्रेशर के बीच बंद हुआ। इसने नीचे में अपने पिछले कंसॉलिडेशन लेवल को तोड़ दिया है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) बेयरिश क्रॉसओवर में है, जो निगेटिव सेंटिमेंट का संकेत देता है। निफ्टी बैंक के लिए 43,500 पर सपोर्ट है। इस लेवल के नीचे जाने पर इसमें और गिरावट दिख सकती है। ऊपर में पहले 43,700 और फिर 44,000 पर रेसिस्टेंस दिख रहा है। इन लेवल्स पर कॉल राइटर्स अपने पॉजिशंस का इंतजार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें : Adani को झटका, शॉर्ट-टर्म ASM फ्रेमवर्क में डाला गया Adani Enterprises का शेयर, सर्कुलर जारी


    LKP Securities के सीनियर टेक्निकल एवं डेरिवेटिव एनालिस्ट कुणाल शाह का मानना है कि निम्नलिखित शेयरों पर दांव लगाने से अगले 2-3 हफ्तों में शानदार कमाई हो सकती है:

    LIC Housing Finance

    इस स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस (LTP) 376.2 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 390-400 रुपये है। इसमें 360 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। अगले 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 6 फीसदी कमाई का मौका दिख रहा है। मार्च तिमाही के नतीजों के बाद इस स्टॉक में करेक्शन (गिरावट) दिखा है। लेकिन, कोई बड़ा फॉलो-अप मूव देखने को नहीं मिला है। फिलहाल यह स्टॉक 360 रुपये के सपोर्ट लेवल पर बना हुआ है। इससे मार्केट में एक्टिव बुल्स की मौजूदगी का संकेत मिलता है। छोटे टाइम फ्रेम पर बाइंग एक्टिविटी दिख रही है। ब्रेकआउट के संकेत हैं। इस स्टॉक के 390 से 400 के हायर लेवल पर जाने की उम्मीद है।

    Laurus Labs

    इस शेयर का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 335 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 360-380 रुपये है। इसमें 310 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। शॉर्ट टर्म में इस शेयर में 13 फीसदी मुनाफा कमाने का मौका दिख रहा है। ट्रेडिंग वॉल्यूम में उछाल के साथ इस शेयर ने डेली चार्ट पर ब्रेकआउट किया है। इससे इस शेयर के प्राइस मूवमेंट में बड़े बदलाव का संकेत मिलता है। मोमेंटम इंडिकेटर RSI ने भी बाय क्रॉसओवर दिखाया है। इससे तेजी के ट्रेंड की पुष्टि होती है। गिरावट की स्थिति में इस शेयर को 310 रुपये पर सपोर्ट मिलता दिख रहा है।

    Engineers India

    इस स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 108.55 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 115-118 रुपये है। इस शेयर में अगले 2-3 हफ्तों में 9 फीसदी तक मुनाफा कमाने का मौका दिख रहा है। डेली चार्ट पर इस स्टॉक ने कंसॉलिडेशन ब्रेकआउट दिखाया है। इससे इसके प्राइस बैंड में बदलाव का संकेत मिल रहा है। यह अपने मूविंग एवरेजेजे से ऊपर बने रहने में कामयाब रहा है। यह मार्केट सेंटिमेंट में पॉजिटिव सेंटीमेंट का संकेत है। RSI ने बुलिश क्रॉसओवर दिखाया है। इससे शेयर प्राइस में तेजी का ट्रेंड जारी रह सकता है।

    (डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।