Hot Stocks: Nifty पर बेयर्स की मजबूत पकड़ बनी हुई है। इससे मार्केट पर उनके मजबूत नियंत्रण का पता चलता है। निफ्टी को फिलहाल 18,400 पर बड़े रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। यह लेवल एक बड़ी बाधा साबित हुआ है। बुल्स और बेयर्स के बीच रस्साकशी की वजह से निफ्टी 18,200 और 18,400 की रेंज में बना हुआ है। हालांकि, ऊपर या नीचे में इस लेवल को तोड़ने के बाद निफ्टी के निर्णायक दिशा में जाने के संभावना है। ट्रेडर्स और इनवेस्टर्स को निफ्टी में संभावित ब्रेकआउट या ब्रेकडाउन पर नजर रखनी चाहिए, क्योंकि इससे मार्केट सेंटिमेंट में बदलाव का संकेत मिल सकता है। यह नए ट्रेंड की शुरुआत होगी।
