Get App

Eppeltone IPO Listing: लिस्टिंग पर ही पैसे डबल, ₹128 के शेयरों में एंट्री करते ही अपर सर्किट

Eppeltone IPO Listing: एप्पेलटोन इंजीनियर्स स्मार्ट मीटर, यूपीएस सिस्टम, हाई-ग्रेड के चार्जर, एवीआर, एमसीबी और ट्रांसड्यूसर्स बनाती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 24, 2025 पर 3:43 PM
Eppeltone IPO Listing: लिस्टिंग पर ही पैसे डबल, ₹128 के शेयरों में एंट्री करते ही अपर सर्किट
Eppeltone IPO Listing: एप्पेलटोन का ₹43.96 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17-19 जून तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Eppeltone IPO Listing: स्मार्ट मीटर बनाने एप्पेलटोन इंजीनियर्स के शेयरों की आज NSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 296 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹128 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹243.20 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90% का लिस्टिंग गेन (Eppeltone Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹255.35 (Eppeltone Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशकों का पैसा लगभग डबल हो चुका है।

Eppeltone IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एप्पेलटोन का ₹43.96 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17-19 जून तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 296.34 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 132.23 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 627.28 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 248.04 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 34.34 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹30 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, ₹5 करोड़ फैक्ट्री में अतिरिक्त मशीनरी के इंस्टॉलेशन और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Eppeltone Engineers के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें