Get App

जुलाई में इक्विटी कैश वॉल्यूम ने छुआ 21 महीने का हाई लेवल, डेरिवेटिव सेगमेंट फ्रेश रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

कैश वॉल्यूम स्थानीय इक्विटी बाजारों में जुलाई में 21 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। जून महीने की तुलना में इसमें लगभग 15.4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। रिकॉर्ड रैली के बाद निवेशकों की भागीदारी बढ़ने की वजह से कैश वॉल्यूम बढ गया। 1 जुलाई से 28 जुलाई के बीच ADTV 77,899.02 करोड़ रुपये रहा। जबकि जून में 67,489.16 करोड़ रुपये रहा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 31, 2023 पर 12:45 PM
जुलाई में इक्विटी कैश वॉल्यूम ने छुआ 21 महीने का हाई लेवल, डेरिवेटिव सेगमेंट फ्रेश रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा
डेरिवेटिव सेगमेंट के लिए जुलाई 2023 में अब तक ADTV 318.70 लाख करोड़ रुपये रहा। जबकि जून 2023 में 258.18 लाख करोड़ रुपये रहा था

स्थानीय इक्विटी बाजारों में कैश वॉल्यूम जुलाई में 21 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। ये वॉल्यूम पिछले महीने की तुलना में लगभग 15.4 प्रतिशत बढ़ गया। विश्लेषकों ने कहा कि रिकॉर्ड रैली के बाद निवेशकों की भागीदारी बढ़ने की वजह से कैश वॉल्यूम बढ गया। बीएसई और एनएसई के इक्विटी कैश सेगमेंट में संयुक्त औसत दैनिक कारोबार (ADTV) अक्टूबर 2021 के बाद से अपने उच्चतम बिंदु पर रहा। ADTV 1 जुलाई से 28 जुलाई के बीच 77,899.02 करोड़ रुपये रहा। इसमें जून में दर्ज 67,489.16 करोड़ रुपये के लिहाज से महत्वपूर्ण वृद्धि देखने को मिली है। यह ADTV में लगातार चौथे महीने वृद्धि का प्रतीक है।

मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज के विश्लेषक सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि कैश वॉल्यूम में वृद्धि मुख्य रूप से बाजार में तेज वृद्धि और ब्रॉडर मार्केट की भागीदारी के कारण हुई है।

30 जुलाई तक का टर्नओवर

भारत के प्रमुख सेंसेक्स और निफ्टी में जुलाई में 2.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। जबकि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप ने क्रमशः 5 प्रतिशत और 6 प्रतिशत की छलांग लगाई। अप्रैल के बाद से बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 15 प्रतिशत और 16 प्रतिशत बढ़े हैं। जबकि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप क्रमशः 29 प्रतिशत और 32 प्रतिशत चढ़े हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें