Get App

अगले हफ्ते ये 5 स्टॉक्स बाजार में मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई

Hindalco पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि सोमवार को कमाई के लिए Hindalco के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 630 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 617 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 612 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 18, 2025 पर 7:38 PM
अगले हफ्ते ये 5 स्टॉक्स बाजार में मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई
Escorts Kubota पर NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने BTST कॉल देते हुए कहा कि इसमें 3690 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 17 जनवरी को तीन दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गई। सेंसेक्स 423 अंक और निफ्टी 109 अंक गिरकर बंद हुआ। निफ्टी बैंक इंडेक्स 1.5 % फिसलकर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स नीचे से सुधरकर बंद हुआ। IT, बैंकिंग, ऑटो शेयरों में दबाव नजर आया। PSE, रियल्टी,एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। शुक्रवार को मेटल, फार्मा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी बैंक 738 प्वाइंट गिरकर 48,541 पर बंद हुआ। मिडकैप 124 प्वाइंट चढ़कर 54,608 पर बंद हुआ। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Hindalco

प्रकाश गाबा ने सोमवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए हिंडाल्को में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 617 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 630 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 612 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का STBT कॉल - Tech Mahindra

रचना वैद्य ने सोमवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए टेक महिंद्रा में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1663 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 1630 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1685 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें