ESDS Software Share Price: लिस्टिंग के बाद लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट, IPO प्राइस से 150% ऊपर; और 44% तक उछाल की उम्मीद

ESDS Software Share Price: ब्रोकरेज फर्म चॉइस ब्रोकिंग ने 'बाय' रेटिंग के साथ 1,550 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। यह टारगेट मौजूदा मार्केट प्राइस से 44 प्रतिशत तक ज्यादा है। शेयर ने लिस्टिंग के दिन निवेशकों का पैसा डबल से भी ज्यादा कर दिया था

अपडेटेड Sep 07, 2026 पर 1:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
NSE पर ESDS Software Solution का शेयर 1090.05 रुपये के हाई पर पहुंच गया है।

ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयरों में लिस्टिंग के बाद दूसरे कारोबारी सत्र में भी शानदार बढ़त दिखी। शेयर की कीमत 7 सितंबर को 20 प्रतिशत उछली और BSE पर 1074.65 रुपये पर अपर सर्किट लगा। NSE पर शेयर 1090.05 रुपये के हाई पर पहुंच गया है। शुक्रवार, 4 सितंबर को इस शेयर ने लिस्टिंग के दिन ही निवेशकों का पैसा डबल से भी ज्यादा कर दिया था। शेयर BSE पर करीब 74 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 746.30 रुपये और NSE पर 76.4 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 757 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसके बाद इसमें 20 प्रतिशत का उछाल आया और BSE पर 895.55 रुपये व NSE पर 908.40 रुपये पर अपर सर्किट लगा।

अब और 20 प्रतिशत की बढ़त के बाद ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन का शेयर फाइनल इश्यू प्राइस 429 रुपये प्रति शेयर से 150 प्रतिशत से ज्यादा उछल चुका है। कंपनी AI-इनेबल्ड क्लाउड, मैनेज्ड सर्विसेज, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर-एज-अ-सर्विस (IaaS), मैनेज्ड सर्विसेज और सॉफ्टवेयर-एज-अ-सर्विस (SaaS) जैसी एंड-टू-एंड सर्विसेज देती है। इसका 720 करोड़ रुपये का IPO 142.88 गुना भरा था।

ब्रोकरेज को और 44 प्रतिशत तेजी की उम्मीद


ब्रोकरेज फर्म चॉइस ब्रोकिंग ने ESDS सॉफ्टवेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 1,550 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। यह टारगेट मौजूदा मार्केट प्राइस से 44 प्रतिशत तक ज्यादा है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि अगले 3 सालों में ESDS सॉफ्टवेयर का रेवेन्यू तेजी से बढ़ेगा। वित्त वर्ष 2027 में रेवेन्यू 2263 करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2028 में 4581 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2029 में 5092 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है।शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2027 में बढ़कर 251.6 करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2028 में 577 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2029 में 719 करोड़ रुपये हो जाएगा।

कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 28 प्रतिशत बढ़कर 480.65 करोड़ रुपये हो गया। शुद्ध मुनाफा 117 प्रतिशत की बढ़त के साथ 120.82 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी पर 42.92 करोड़ रुपये की उधारी थी। एक साल पहले रेवेन्यू 376.64 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 55.61 करोड़ रुपये था।

Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए दाम, गाड़ियां और ₹20000 तक होंगी महंगी

एंकरेज कैपिटल ने बेचे 76 करोड़ के शेयर

एंकरेज कैपिटल फंड की एंकरेज कैपिटल स्कीम I ने ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन में 10.03 लाख शेयर बेचे हैं। शेयरों की यह संख्या कंपनी की 0.85 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। इस ट्रांजेक्शन की वैल्यू 76.01 करोड़ रुपये रही। ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर लिस्ट होने से पहले एंकरेज कैपिटल की कंपनी में 1.13 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।