Get App

Eternal Q2 Results: जोमैटो की पैरेंट कंपनी का मुनाफा 92% बढ़ा, रेवेन्यू ₹24138 करोड़ तक पहुंचा

Eternal Q2 Results: जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी Eternal का मुनाफा सितंबर तिमाही में 92% बढ़कर ₹125 करोड़ पहुंच गया। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 78% बढ़कर ₹24,138 करोड़ रहा। हालांकि, कंपनी का मुनाफा बाजार के अनुमान से काफी कम रहा। जानिए तिमाही नतीजों की पूरी कहानी।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 21, 2026 पर 4:29 PM
Eternal Q2 Results: जोमैटो की पैरेंट कंपनी का मुनाफा 92% बढ़ा, रेवेन्यू ₹24138 करोड़ तक पहुंचा
Eternal का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 78% बढ़कर ₹24,138 करोड़ हो गया।

Eternal Q2 Results: जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी Eternal Ltd ने 21 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 92% बढ़कर ₹125 करोड़ हो गया। हालांकि, CNBC-TV18 ने नेट प्रॉफिट ₹250 करोड़ रहने का अनुमान लगाया था। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹65 करोड़ का मुनाफा हुआ था। इससे पिछली तिमाही यानी जून तिमाही में मुनाफा ₹92 करोड़ था।

नतीजों के दिन Eternal के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शेयर 3.5% गिरकर ₹308.8 पर बंद हुआ। कंपनी ने पिछले साल मार्च में अपना नाम Zomato से बदलकर Eternal कर लिया था।

रेवेन्यू 78% बढ़कर ₹24,138 करोड़

सितंबर तिमाही में Eternal का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 78% बढ़कर ₹24,138 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹13,590 करोड़ था। वहीं, जून तिमाही में यह ₹20,211 करोड़ रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें