Eternal Target Price: जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी Eternal के सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद शेयर पर तीन ब्रोकरेज हाउस ने भरोसा जताया है। Motilal Oswal, Emkay Global और ICICI Securities ने शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है।
Eternal Target Price: जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी Eternal के सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद शेयर पर तीन ब्रोकरेज हाउस ने भरोसा जताया है। Motilal Oswal, Emkay Global और ICICI Securities ने शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है।
इनके टारगेट प्राइस ₹420 से ₹425 के बीच हैं। गुरुवार को इटरनल का स्टॉक 2.53% की गिरावट के साथ ₹304.45 पर बंद हुआ। मौजूदा भाव के मुकाबले ब्रोकरेज के टारगेट 38% से 40% तक की संभावित बढ़त दिखाते हैं। ब्रोकरेज को कंपनी के फूड डिलीवरी बिजनेस और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit में ग्रोथ की उम्मीद है।
Eternal का Q2 रिजल्ट कैसा है?
जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी Eternal का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 92% बढ़कर ₹125 करोड़ रहा। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 78% बढ़कर ₹24,138 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹13,590 करोड़ और जून तिमाही में ₹20,211 करोड़ था।
हालांकि, समान आधार पर रेवेन्यू ग्रोथ 58% रही। इसकी वजह Blinkit के बिजनेस मॉडल में बदलाव है, जिसके तहत कंपनी ने इन्वेंट्री की ओनरशिप अपने हाथ में ली थी।
Motilal Oswal का Eternal पर रुख
मोतीलाल ओसवाल ने तिमाही नतीजों के बाद Eternal पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है। और ₹420 का टारगेट प्राइस दिया है। ₹304.45 के मौजूदा भाव से ₹420 का टारगेट करीब 38% की संभावित बढ़त दिखाता है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि Blinkit का विस्तार और बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट करेंगे।
Emkay Global की Buy रेटिंग
Emkay Global ने भी Eternal को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने ₹420 का टारगेट प्राइस दिया है। यह मौजूदा भाव से करीब 38% की तेजी का संकेत है। ब्रोकरेज का मानना है कि Blinkit के स्टोर बढ़ने और ऑपरेशनल एफिशिएंसी बेहतर होने से कंपनी को फायदा मिलेगा।
ICICI Securities भी बुलिश
ICICI Securities ने Eternal पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹425 का टारगेट प्राइस दिया है। इस हिसाब से स्टॉक करीब 40% का रिटर्न दे सकता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, Blinkit का स्टोर विस्तार और छोटे शहरों में कारोबार बढ़ाने की रणनीति ग्रोथ को सहारा दे सकती है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।