Get App

Eternal Target Price: इटरनल पर तीन ब्रोकरेज बुलिश, ₹425 तक जा सकता है जोमैटो की पैरेंट कंपनी का शेयर

Eternal Target Price: जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी Eternal के सितंबर तिमाही नतीजों के बाद तीन ब्रोकरेज ने शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है। ₹420 से ₹425 के टारगेट प्राइस दिए गए हैं। जानिए पूरी डिटेल।

Suneel Kumarअपडेटेड Oct 22, 2026 पर 4:05 PM
Eternal Target Price: इटरनल पर तीन ब्रोकरेज बुलिश, ₹425 तक जा सकता है जोमैटो की पैरेंट कंपनी का शेयर
गुरुवार को इटरनल का स्टॉक 2.53% की गिरावट के साथ ₹304.45 पर बंद हुआ।

Eternal Target Price: जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी Eternal के सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद शेयर पर तीन ब्रोकरेज हाउस ने भरोसा जताया है। Motilal Oswal, Emkay Global और ICICI Securities ने शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है।

इनके टारगेट प्राइस ₹420 से ₹425 के बीच हैं। गुरुवार को इटरनल का स्टॉक 2.53% की गिरावट के साथ ₹304.45 पर बंद हुआ। मौजूदा भाव के मुकाबले ब्रोकरेज के टारगेट 38% से 40% तक की संभावित बढ़त दिखाते हैं। ब्रोकरेज को कंपनी के फूड डिलीवरी बिजनेस और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit में ग्रोथ की उम्मीद है।

Eternal का Q2 रिजल्ट कैसा है?

जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी Eternal का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 92% बढ़कर ₹125 करोड़ रहा। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 78% बढ़कर ₹24,138 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹13,590 करोड़ और जून तिमाही में ₹20,211 करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें