Get App

Euphoria Infotech IPO Listing: पहले ही दिन निवेश डबल, 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद शेयर अपर सर्किट पर

Euphoria Infotech IPO Listing: फुल-स्टैक आईटी और आईटी एनेबल्ड सर्विसेज मुहैया कराने वाली यूफोरिया इंफोटेक (Euphoria Infotech) के शेयरों की आज BSE SME पर एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसका आईपीओ 383 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 30, 2024 पर 5:03 PM
Euphoria Infotech IPO Listing: पहले ही दिन निवेश डबल, 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद शेयर अपर सर्किट पर
Euphoria Infotech IPO Listing: यूफोरिया इंफोटेक ERP, ई-कॉमर्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), क्लाउड बेस्ट टूल्स और डेटा मैनेजमेंट से जुड़ी आईटी और आईटी एनबेल्ड सर्विसेज मुहैया कराती है। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Euphoria Infotech IPO Listing: फुल-स्टैक आईटी और आईटी एनेबल्ड सर्विसेज मुहैया कराने वाली यूफोरिया इंफोटेक (Euphoria Infotech) के शेयरों की आज BSE SME पर धांसू एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसका आईपीओ 383 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत निवेशकों को 100 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 190 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Euphoria Infotech Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और उछल गए। उछलकर यह 199.50 रुपये (Euphoria Infotech Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया। हालांकि फिर शेयरों की चाल बदली और दिन के आखिरी में यह 181.51 रुपये पर बंद हुआ है यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक 81.51 फीसदी मुनाफे में हैं।

Euphoria Infotech IPO को मिला था जबरदस्त रिस्पांस

यूफोरिया इंफोटेक का 9.60 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19-24 जनवरी तक खुला था। खुदरा निवेशकों के दम पर इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 383.86 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए आरक्षित हिस्सा 413.26 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 280.88 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 426.65 गुना भरा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें