Evans Electric Shares: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड कंपनी इवांस इलेक्ट्रिक लिमिटेड (Evans Electric Ltd) ने सिर्फ पिछले 10 दिनों में अपने निवेशकों के पैसे दोगुने कर दिए है। सोमवार 21 नवंबर को इवांस इलेक्ट्रिक के शेयर करीब 5 फीसदी की उछाल के साथ 199.20 रुपये पर बंद हुए, जो अब इसका नया 52-वीक हाई है। इसके साथ ही यह लगातार चौथा कारोबारी दिन था, जब कंपनी के शेयरों में पिछले अपर सर्किट लगा है। आज से दस दिन पहले 11 नवंबर को Evans Electric के शेयर करीब 99 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो अब बढ़कर 199.20 रुपये पर पहुंच गया है। इस तरह महज 10 दिनों में इस कंपनी ने अपने निवेशकों को करीब 105.36 फीसदी का मल्टीबैगर (Multibagger) रिटर्न दिया है।
Evans Electric के शेयर 17 मई 2019 को बीएसई पर सूचीबद्ध हुआ है और तब इसके शेयरों की कीमत 66.50 रुपये थी। इस तरह पिछले करीब साढ़े तीन सालों में इसमें करीब 199.55 फीसदी का उछाल आया है। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 206.23% का रिटर्न दिया है।
पहली छमाही में आठ गुना हुआ प्रॉफिट
कंपनी में प्रमोटर्स की 59.44% हिस्सेदारी
कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 59.44 फीसदी है, जबकि इंडिविजुअल शेयरहोल्डर्स के पास 23.32 फीसदी और प्रमुख मैनेजेरियल पर्सनल नीलसन लिओनेल फर्नांडिस के पास 14.69 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी का मार्केट कैप इस समय 27.33 करोड़ रुपये है।
Evans Electric बड़ी मोटर, जेनरेटर और ट्रांसफॉर्मर्स की मरम्मत और रखरखाव के क्षेत्र में है। सभी उद्योगों को उनके प्रोडक्ट्स की जरूरत होती है। हेवी इंडस्ट्रीज को बड़ी इलेक्ट्रिक मशीनों की जरूरत होती है। कंपनी ने कहा कि जैसे-जैसे ये मशीनें पुरानी पड़ती हैं, उनको मरम्मत और रखरखाव की ज्यादा जरूरत होती है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।