Top 4 Intraday Stocks: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी करीब 200 प्वाइंट फिसलकर 22900 के नीचे आया। बैंक निफ्टी भी फिसला। मिडकैप और स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा बिकवाली नजर आई। स्मॉलकैप इंडेक्स 4% से ज्यादा फिसला। डर का इंडेक्स INDIA VIX, 7% से ज्यादा चढ़कर 18 के पार निकला। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने एक्साइड पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने हीरो मोटोकॉर्प पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए बजाज फाइनेंस पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने इंडस टावर्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Exide
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Exide के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 350 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 8.95 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 24 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Hero Motocorp में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Hero Motocorp में 4074 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 4140-4200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4010 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Bajaj Finance
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने फाइनेंस सेक्टर से Bajaj Finance पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Bajaj Finance में 7437 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 7700 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 7250 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - Indus Towers
मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से Indus Towers का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Indus Towers के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 359 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)