Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार 27 जनवरी को बाजार गिरावट के साथ खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 531.81 अंक या 0.70 प्रतिशत नीचे 76568.65 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 154.90 अंक या 0.67 प्रतिशत गिर कर 22937.30 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 325 शेयर बढ़े। जबकि 1326 शेयर गिरे। निफ्टी पर ब्रिटानिया, एचयूएल, डीआरएल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि हिंडाल्को, बीईएल, अदाणी पोर्ट्स, इंफोसिस, एनटीपीसी के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Interglobe Aviation
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें इंटरग्लोब एविएशन का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 4204 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 4300 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 4150 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का आज का इंट्राडे स्टॉक - Bajaj Finserv
चंदन तापड़िया ने बाजार खुलते ही बजाज फिनसर्व के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 1800 रुपये तक जा सकता है। इसमें 1726 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 1685 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए
rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Bank Of India
राजेश सातपुते ने आज के लिए बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 102 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 108-110 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 99 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - PFC
आशीष बहेती ने आज के लिए पावर फाइनेंस कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि पीएफसी का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 399 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 393-387 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 408 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - CAMS
मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में कैम्स पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज कमजोरी नजर आ सकती है। इसमें 3916 रुपये के स्तर बिकवाली करनी चाहिए। ये 3700 रुपये के लेवल तक गिर सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 4000 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का आज का इंट्राडे स्टॉक - Hindustan Aeronautics
सच्चितानंद उत्तेकर ने आज के लिए डिफेंस स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 3759 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 3660 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 3790 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)