Get App

गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

Exide के स्टॉक में manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 350 के स्ट्राइक वाली पुट 8.95 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 24 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 27, 2025 पर 12:07 PM
गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस
Indus Towers पर मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 359 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी करीब 200 प्वाइंट फिसलकर 22900 के नीचे आया। बैंक निफ्टी भी फिसला। मिडकैप और स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा बिकवाली नजर आई। स्मॉलकैप इंडेक्स 4% से ज्यादा फिसला। डर का इंडेक्स INDIA VIX, 7% से ज्यादा चढ़कर 18 के पार निकला। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने एक्साइड पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने हीरो मोटोकॉर्प पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए बजाज फाइनेंस पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने इंडस टावर्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Exide

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Exide के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 350 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 8.95 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 24 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Hero Motocorp Future

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Hero Motocorp में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Hero Motocorp में 4074 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 4140-4200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4010 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें