Get App

NSE ने एक्साइड इंडस्ट्रीज और नुवामा वेल्थ को एफएंडओ सेगमेंट से बाहर किया, जानिए कब से लागू होगा फैसला

एनएसई ने यह फैसला सेबी के अगस्त 2024 के फ्रेमवर्क के तहत लिया है। एक्सचेंज ने कहा है कि करेंट सीरीज की एक्सपायरी के बाद दोनों सिक्योरिटीज की नए एक्सपायरी मंथ कॉन्ट्रैक्ट्स पेश नहीं होंगे। मई, जून और जुलाई 2026 के लिए मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट्स अपने-अपने एक्सपायरी डेट्स तक ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे

Market Deskअपडेटेड May 23, 2026 पर 9:49 AM
NSE ने एक्साइड इंडस्ट्रीज और नुवामा वेल्थ को एफएंडओ सेगमेंट से बाहर किया, जानिए कब से लागू होगा फैसला
सेबी ने मैनिपुलेशन पर रोक लगाने के लिए एफएंडओ सेगमेंट में शामिल होने के लिए कड़ी शर्तें तय की है।

एनएसई ने एक्साइड इंडस्ट्रीज और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट को फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) सेगमेंट से हटा दिया है। एक्सचेंज ने 22 मई को इसका ऐलान किया। एक्सचेंज ने कहा है कि करेंट सीरीज की एक्सपायरी के बाद दोनों सिक्योरिटीज की नए एक्सपायरी मंथ कॉन्ट्रैक्ट्स पेश नहीं होंगे।

दोनों सिक्योरिटीज में 29 जुलाई से कोई कॉन्ट्रैक्ट उपलब्ध नहीं होंगे

एनएसई ने कहा है कि मई, जून और जुलाई 2026 के लिए मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट्स अपने-अपने एक्सपायरी डेट्स तक ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे। मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट्स मंथ्स में नए स्ट्राइक्स भी पेश होंगे। इसका मतलब है कि ऊपर बताई गई सिक्योरिटीज में 29 जुलाई, 2026 से कोई कॉन्ट्रैक्ट्स उपलब्ध नहीं होंगे।

एक्सचेंज ने सेबी के अगस्त 2024 के फ्रेमवर्क के तहत लिया फैसला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें