Exide Industries Share Price: चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2025 एक्साइड इंडस्ट्रीज के लिए फीकी रही। सितंबर तिमाही में कंपनी हर मोर्चे पर उम्मीद से अधिक कमजोर रही। हालांकि कंपनी ने इसकी वजह जीएसटी दरों में कटौती को बताया है। इसका असर अब स्टॉक मार्केट में दिख सकता है। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन शुक्रवार 14 नवंबर को बीएसई पर यह 0.33% के उछाल के साथ ₹380.85 पर बंद हुआ था। कंपनी ने शुक्रवार को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद कारोबारी नतीजे जारी किए थे। एक साल में इसके शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 12 दिसंबर 2024 को बीएसई पर यह एक साल के हाई ₹472.70 पर था जिससे यह चार ही महीने में यह 30.62% टूटकर 7 अप्रैल 2025 को एक साल के निचले स्तर ₹327.95 पर आ गया था।
