एक्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने से बाजार में आज जश्न का माहौल रहा जिसके चलते बाजार आज रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी ने 3 साल की सबसे लंबी छलांग लगाई और निफ्टी 421 अंक चढ़कर पहली बार 11,800 के पार बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स 1422 अंक चढ़कर पहली बार 39,300 के पार बंद हुआ है। भारतीय बाजार ने एक हफ्ते में दुनिया में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।
