Get App

अब बाजार में लौटेगी तेजी, वित्त वर्ष 2024 में फार्मा सेक्टर करेगा आउट परफॉर्म: दिवम शर्मा

उम्मीद है कि अप्रैल में ब्याज दरें अपने पीक पर पहुंच जाएंगी। ऐसे में इस समय ग्रोथ स्टॉक पर दांव लगाना ज्यादा बेहतर होगा। बाजार में अब तक काफी करेक्शन आ चुका है। ऐसे में हमें मीडियम टर्म में ग्रोथ स्टॉक्स में रिकवरी देखने को मिल सकती है। अप्रैल में वित्त वर्ष 2023-24 की RBI की पहली मॉनेट्री पॉलिसी कमेटी मीटिंग होने जा रही है। इस मीटिंग में आरबीआई एक लंबा विराम लेने के पहले रेपो रेट में आखिरी बढ़ोतरी कर सकता है

Sunil Matkarअपडेटेड Apr 01, 2023 पर 1:19 PM
अब बाजार में लौटेगी तेजी, वित्त वर्ष 2024 में फार्मा सेक्टर करेगा आउट परफॉर्म: दिवम शर्मा
आमतौर पर बाजार में शानदार तेजी के बाद एक कंसोलिडेशन देखने को मिलता है। वित्त वर्ष 2023 कंसोलिडेशन का साल था। अब हमें बाजार में तेजी का चक्र देखने को मिलेगा

अब यहां से बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसे में हम इस समय निवेशकों को SIP की जगह एकमुश्त बड़ा निवेश करके इक्विटी में निवेश बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं। ये बातें ग्रीन पोर्टफोलियो PMS के दिवम शर्मा ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कही हैं। स्टॉक मार्केट का 13 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले दिवम का मानना है कि वित्त वर्ष 2024 में फार्मा सेक्टर आउट परफॉर्म करता दिखेगा। इस सेक्टर में अभी से हमें बेहतर संकेत देखने को मिल रहे हैं। गौरतलब है कि यह सेक्टर 2021 से ही अंडर परफॉर्म कर रहा है। लेकिन अब इसमें तेजी आने के संकेत दिख रहे हैं।

उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि अप्रैल में वित्त वर्ष 2023-24 की RBI की पहली मॉनेट्री पॉलिसी कमेटी मीटिंग होने जा रही है। इस मीटिंग में आरबीआई एक लंबा विराम लेने के पहले रेपो रेट में आखिरी बढ़ोतरी कर सकता है।

Daily Voice: आईटी शेयरों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत, BFSI कराएंगे जोरदार कमाई

क्या यह डिफेंसिव शेयरों पर दांव लगाने का समय है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें