महंगे प्याज ने बदला स्वाद का जायका, छोटे रेस्टोरेंट और ढाबों का बिगड़ा बजट

ऐसे लगता है प्याज इस बार महंगाई का पुराना सभी रिकॉर्ड तोड़कर डबल सेंचुरी बनाएगा।

अपडेटेड Dec 09, 2019 पर 8:49 AM
Story continues below Advertisement

ऐसे लगता है प्याज इस बार महंगाई का पुराना सभी रिकॉर्ड तोड़कर डबल सेंचुरी बनाएगा। इस वक्त भाव 175 और 165 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है और राहत के आसार 20 जनवरी तक नहीं हैं। ऐसे में छोटे रेस्टोरेंट और ढ़ाबों को अपनी रेसिपी और मेनु बदलना पड़ रहा है।

हमारी थाली से प्याज गायब हो गई है और इसकी जगह मूली आ गई है। प्याज ने आंसू सिर्फ खाने वालों के ही नहीं निकाले हैं। बेलगाम कीमतों के मारे दुकानदार भी है। प्याज से तौबा कर टमाटर, मूली का इस्तेमाल करने लगे हैं।

दिल्ली में प्याज की रियलिटी चेक में सीएऩबीसी-आवाज़ पहुंचा सरोजनी नगर के मशहूर पकौड़े के दुकान पर। यहां अभी तो 14 रुपए में प्याज पकौड़े मिल रहे हैं लेकिन कब तक ऐसा चलेगा ये वो भी नहीं जानते। प्याज के बिगड़े भाव ने उनका बजट भी बिगाड़ दिया है। लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा नॉन वेज खाने की दुकानों को है भाव बढ़ने से मुगलई से भी प्याज गायब है। 
बड़े रेस्टोरेंट्स फिलहाल नुकसान खुद उठा रहे हैं। छोटे रेस्टोरेंट तो रेसिपी में ही बदलाव कर रहे हैं लेकिन बड़े रेस्टोरेंट को करीब 25 हजार रुपए का नुकसान हर महीने उठाना पड़ रहा है। ये तो दिल्ली का हाल है आईए देखते हैं मुंबई में क्या हो रहा है। इधर महाराष्ट्र में ज्यादा बारिश ने प्याज की पैदावार खराब कर दी। पुराना स्टॉक खत्म हो रहा है, नये फसल की सप्लाई मुश्किल हो रही है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।