Expert View : 14 अगस्त को बाजार गिरावट के साथ खुले हैं। निफ्टी 24300 के आसपास दिख रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 315.67 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 77,764.29 पर और निफ्टी 78.40 अंक या 0.32 प्रतिशत गिरकर 24,317.45 पर नजर आ रहा है। कंज्यूमर ड्यूरेबल को छोड़कर,बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। ऑटो, मेटल और IT में 0.5-1 फीसदी की गिरावट है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में मामूली गिरावट नजर आ रही है।
बाजार पर बात करते हुए जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा कि आने वाले समय में भी मार्केट के एक तय दायरे में रहने की संभावना है। निफ्टी 23800 और 24400 के बीच बना हुआ है। न तो यह ऊपरी दायरे को तोड़कर ऊपर जा रहा है और न ही निचले दायरे को तोड़कर नीचे आ रहा है। निफ्टी ऊपरी दायरे को तोड़ने के कगार पर था,लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच उम्मीद के मुताबिक डील न होने से कच्चे तेल की कीमतें 91 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गईं,जिससे यह कोशिश नाकाम हो गई।
अब ब्रेंट क्रूड की कीमतें गिरकर 87 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई हैं,जो मार्केट के लिए थोड़ी अच्छी खबर है। हालांकि FPI की बिकवाली कम हो गई है और हाल ही में वे खरीदार बन गए हैं,फिर भी FIIs के ऐक्शन में कोई साफ ट्रेंड अभी तक नहीं दिखा है। अब ज्यादातर ऐक्शन मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में हो रहा है। यह ट्रेंड आगे भी जारी रहने की संभावना है। कुछ चुनिंदा प्राइवेट सेक्टर बैंक लंबे समय के लिए वैल्यू बाइंग (सही कीमत पर खरीदारी) के मौके दे रहे हैं।
मार्केट ट्रेंड और आज की रणनीति पर बात करते हुए इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स (EQUINOX Research & Advisors) के पंकज रांदड़ ने कहा कि कल दिन भर मार्केट एक दायरे में रहा और डेली चार्ट पर एक डोजी फॉर्मेशन देखने को मिला। ऐसे में बाजार के अभी भी साइडवेज पॉजिटिव रहने की उम्मीद है। अगर निफ्टी 24350 के करीब मिलता है तो खरीदारी की सलाह रहेगी। निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति काम करेगी। निफ्टी के लिए 24320 पर एक बड़ा सपोर्ट है। वहीं, अगर यह 24500 का लेवल पार कर लेता तो इसके लिए ऊपर की तरफ 24600-24650 तक के रास्ते खुल जाएंगे।
पंकज रांदड़ ने कहा कि बैंक निफ्टी भी कल पूरे दिन एक कंसोलिडेटेड फज़ में ही रहा हुआ है। जब तक यह इंडक्स 57980- 58000 का लेवल क्रॉस नहीं कर लेता तब तक इसमें किसी बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है। प्राइवेट बैंक्स में भी कुछ स्टॉक्स में दबाव देखने को मिल रहा है। 58,000 के ऊपर जाने पर ही बैंक निफ्टी अच्छा परफॉर्म कर सकता है। ओवरऑल मार्केट का रुझान साइडवेज पॉजिटिव ही नजर आ रहा है।
इनकी Paytm के फ्यूचर में खरीदारी की सलाह है। उनका कहना है कि पिछले 4-5 दिनों से यह शेयर लगातार हायर हाईज के फॉर्मेशंस बना रहा है। इसमें काफी स्ट्रांग वॉल्यूम एक्टिविटी और प्राइस एक्शन देखने को मिल रहा। ऐसे में Paytm के फ्यूचर्स में 1640 रुपए के लेवल पर खरीदारी की सलाह है। इसके लिए 1618 रुपए का एक स्टॉप लॉस मेंटेन करना है। जल्द ही इस शेयर में 1690- 1720 रुपए तक के टारगेट्स हासिल हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।