Market Trend : 13 अगस्त को बाजार में और गिरावट आई और निफ्टी 0.16 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। बाजार का रुख मंदड़ियों के पक्ष में रहा। NSE पर 1,489 शेयरों में बढ़त के मुकाबले 1,558 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कंसोलिडेशन का दौर जारी रहने की उम्मीद है। LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,450 का लेवल तत्काल रेजिस्टेंस बना रहेगा और अच्छी रिकवरी के लिए इसको इस लेवल के ऊपर निकलना होगा। निचले स्तर पर इसके लिए 24,300 पर सपोर्ट है। 24,300 के नीचे जाने पर बाजार में और कमजोरी आ सकती है। जब तक इस रेंज के किसी भी तरफ साफ ब्रेकआउट नहीं होता,तब तक इंडेक्स के एक दायरे में ही रहने की संभावना है।
निफ्टी पर ट्रेडिंग रणनीति
बाजार की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24450-24488/24510 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24530-24591 पर है। इसके लिए पहला बेस 24288-24330 पर और बड़ा बेस 24196-24265 पर है।
FIIs की कैश में बिकवाली देखने को मिली है। इंडेक्स में शॉर्ट हुए है। नेट शॉर्ट 1.68 लाख पर रहे हैं। कच्चा तेल अभी भी ऊपर है। US बाजारों से हैंडओवर साइडवेज रहा। AI रैली की संभावना फिर से बनी हुई है। यह IT के लिए निगेटिव है। 24500-24600-24700 पर कॉल राइटिंग हुई है। 24450-24510 पहली बाधा है, इसके ऊपर 24591-24600 पर अगली बाधा है।
24300-24200 पर मजबूत पुट राइटिंग हुई है। 24300-24288 पर सपोर्ट है। फिर 24265-24196 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। शुरुआती रेंज 24450-24330 के बीच दिख रही है। बड़ी रेंज 24510-24265 के बीच है। रजिस्टेंस-1 के पास शॉर्ट से निकले/कवर करें,बेस-1 के पास खरीदारी करें। 24510-24530 के ऊपर निकलने पर रेंज बढ़ेगी।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 57888-58040 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58189-58271 पर है। इसके लिए पहला बेस 57390/57441-57566 पर और बड़ा बेस 57161-57277 पर है। 57800-58000 से 57500-400 के बीच कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। अभी शॉर्ट कवरिंग और रेंज ब्रेकआउट के संकेत नहीं है। 57900-58040 से 57510-390 की रेंज पर फोकस करें। रजिस्टेंस-1 के करीब गिरावट में खरीदें/शॉर्ट से निकलें। बड़े ब्रेकआउट के लिए 58189-58271 पार करना जरूरी है। 57390 टूटने पर कमजोरी बढ़ेगी,फिर 58271-189 संभव है।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते। इनकी ओबेरॉय रियल्टी फ्यूचर्स में 1820 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 1900 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। यूनियन बैंक फ्यूचर्स में भी इनकी 182 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 194 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।