Get App

Experts view : निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति करेगी काम, Paytm के शेयर में अभी भी नजर आ रहा दम

Experts view : बाजार पर बात करते हुए जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा कि आने वाले समय में भी मार्केट के एक तय दायरे में रहने की संभावना है। निफ्टी 23800 और 24400 के बीच बना हुआ है। न तो यह ऊपरी दायरे को तोड़कर ऊपर जा रहा है और न ही निचले दायरे को तोड़कर नीचे आ रहा है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Aug 14, 2026 पर 10:06 AM
Experts view : निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति करेगी काम, Paytm के शेयर में अभी भी नजर आ रहा दम
Expert View:पंकज रांदड़ ने कहा कि कल दिन भर मार्केट एक दायरे में रहा और डेली चार्ट पर एक डोजी फॉर्मेशन देखने को मिला। बाजार के आज भी साइडवेज पॉजिटिव रहने की उम्मीद है

Expert View : 14 अगस्त को बाजार गिरावट के साथ खुले हैं। निफ्टी 24300 के आसपास दिख रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 315.67 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 77,764.29 पर और निफ्टी 78.40 अंक या 0.32 प्रतिशत गिरकर 24,317.45 पर नजर आ रहा है। कंज्यूमर ड्यूरेबल को छोड़कर,बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। ऑटो, मेटल और IT में 0.5-1 फीसदी की गिरावट है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में मामूली गिरावट नजर आ रही है।

बाजार पर बात करते हुए जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा कि आने वाले समय में भी मार्केट के एक तय दायरे में रहने की संभावना है। निफ्टी 23800 और 24400 के बीच बना हुआ है। न तो यह ऊपरी दायरे को तोड़कर ऊपर जा रहा है और न ही निचले दायरे को तोड़कर नीचे आ रहा है। निफ्टी ऊपरी दायरे को तोड़ने के कगार पर था,लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच उम्मीद के मुताबिक डील न होने से कच्चे तेल की कीमतें 91 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गईं,जिससे यह कोशिश नाकाम हो गई।

अब ब्रेंट क्रूड की कीमतें गिरकर 87 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई हैं,जो मार्केट के लिए थोड़ी अच्छी खबर है। हालांकि FPI की बिकवाली कम हो गई है और हाल ही में वे खरीदार बन गए हैं,फिर भी FIIs के ऐक्शन में कोई साफ ट्रेंड अभी तक नहीं दिखा है। अब ज्यादातर ऐक्शन मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में हो रहा है। यह ट्रेंड आगे भी जारी रहने की संभावना है। कुछ चुनिंदा प्राइवेट सेक्टर बैंक लंबे समय के लिए वैल्यू बाइंग (सही कीमत पर खरीदारी) के मौके दे रहे हैं।

निफ्टी पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें