Experts view : बाजार एक चक्रव्यूह में फंसा दिख रहा है। एफआईआई की बिकवाली, डॉलर-रूपी का रुझाआन और क्रूड की महंगाई बाजार को परेशान कर रही है। लेकिन करेक्शन के बाद वैल्यूशन सस्ता होने की वजह से निचले स्तरों से खरीदारी भी आ रही है। मिड और स्मॉल कैप में अच्छी खरीदारी आ रही है। ऐसे माहौल में मार्केट आउटलुट पर चर्चा करने के लिए हमारे साथ हैं ट्रस्ट म्यूचुअल फंड (Trust Mutual Fund) के CIO मिहिर वोरा। इनको इन्वेस्टमेंट में करीब 3 दशक का अनुभव है। इक्विटी और फिक्सड इनकम जैसे एसेट क्लास में मिहिर अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड रखते हैं।
