Experts Views : बाजार का सेटअप अभी भी पॉजिटिव, 'बाय-ऑन-डिप्स' की रणनीति करेगी काम

Experts Views :बोनान्ज़ा में रिसर्च एनालिस्ट अभिनव तिवारी का कहना है कि लगातार दो सत्रों की बढ़त के बाद भारतीय इक्विटी बाज़ार गिरावट के साथ बंद हुए। इसका मुख्य कारण मुनाफा वसूली रही,क्योंकि निफ्टी ने पिछले 12 ट्रेडिंग सत्रों में लगभग 13% की बढ़त हासिल कर चुका था और इसने नौ महीने के हाई को छू लिया था

अपडेटेड Nov 18, 2026 पर 5:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market Trend: कुल मिलाकर बाजार का सेटअप अभी भी पॉजिटिव है और एक और तेजी आने से पहले यह मौजूदा गिरावट जल्द ही खत्म हो सकती है। अगर यहां से और कमजोरी आती है तो 25000-24900 के स्तर एक अच्छे सपोर्ट बेस का काम कर सकते हैं,जहां से बाजार में फिर से उछाल आ सकता है

Experts Views : 18 नवंबर को भारतीय इक्विटी मार्केट की लगातार दो दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया। बाजार बिकवाली के दबाव के चलते गिरावट के साथ बंद हुए। ऑटो, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में कमजोरी के कारण निफ्टी 25,250 के स्तर के नीचे बंद हुआ। कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर निवेशकों के सेंटीमेंट पर पड़ा। हालांकि,फार्मा,PSU बैंकों और मीडिया शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार को कुछ हद तक संभलने में मदद मिली,खासकर तब, जब निफ्टी कारोबार के दौरान 25,150 के स्तर से नीचे फिसल गया था।

कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 500.38 अंक या 0.61% की गिरावट के साथ 82,031.81 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 159.45 अंक या 0.63% गिरकर 25,227.95 पर बंद हुआ।

ब्याज दरें ऊंची रहने के अनुमान का असर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो सेक्टर पर पड़ा


जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर का कहना है कि US FOMC मिनट्स से पहले फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त बयानों ने फेड द्वारा दरों में और बढ़ोतरी की उम्मीदों को मजबूत कर दिया है। इसके चलते अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती ने सोने जैसे ऐसे असेट्स पर दबाव डाला है जिनसे कोई रिटर्न (ब्याज या डिविडेंड) नहीं मिलता। इसका असर ग्लोबल कमोडिटी कीमतों पर भी पड़ा है। साथ ही घरेलू यील्ड (yields) में भी बढ़ोतरी हुई,जिससे हाल के हाई के आसपास निवेशकों ने मुनाफावसूली (profit booking) की। बता दें कि ऊंची यील्ड का इक्विटी वैल्यूएशन पर निगेटिव असर होता है। वहीं,कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेश बढ़ने से रुपये को मजबूती मिली।

सेक्टर के हिसाब से देखें तो लंबे समय तक ब्याज दरें ऊंची रहने के अनुमान का असर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो सेक्टर पर पड़ा। ये सेक्टर ब्याज दरों में बदलाव के प्रति संवेदनशील होते हैं। वहीं, कमोडिटी की कीमतों में नरमी के कारण मेटल शेयरों में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। IT शेयरों में भी गिरावट आई। NVIDIA के नतीजों ने AI की वजह से ट्रेडिशनल सर्विसेज में आने वाले बदलावों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी है। साथ ही,रुपये की मजबूती ने भी इन शेयरों पर दबाव डाला। हालांकि,अच्छी एसेट क्वालिटी और आकर्षक वैल्यूएशन के चलते PSU बैंकों के शेयरों में तेजी आई। इसके अलावा,निवेशकों का रुझान डिफेंसिव शेयरों की ओर बढ़ने से फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली।

मिड और स्मॉल कैप शेयरों में ज्यादा उतार-चढ़ाव की उम्मीद

बोनान्ज़ा में रिसर्च एनालिस्ट अभिनव तिवारी का कहना है कि लगातार दो सत्रों की बढ़त के बाद भारतीय इक्विटी बाज़ार गिरावट के साथ बंद हुए। इसका मुख्य कारण मुनाफा वसूली रही,क्योंकि निफ्टी ने पिछले 12 ट्रेडिंग सत्रों में लगभग 13% की बढ़त हासिल कर चुका था और इसने नौ महीने के हाई को छू लिया था। अमेरिकी बाज़ारों में आई कमज़ोरी का भी बाज़ार के सेंटीमेंट पर असर पड़ा,जिसके चलते निवेशकों ने महंगे टेक्नोलॉजी और AI से जुड़े शेयरों में अपना निवेश कम किया।

उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में आई तेज तेजी के बाद अब बाजार में कुछ ठहराव (कंसोलिडेशन) देखने को मिल सकता है। आगे बाजार की दिशा वैल्यूएशन और विदेशी निवेशकों के रुझान पर निर्भर करेगी। लार्ज कैप शेयरों में स्थिरता बनी रह सकती है,जबकि मिड और स्मॉल कैप शेयरों में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

'बाय-ऑन-डिप्स'की रणनीति करेगी काम-सुदीप शाह

एसबीआई सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह का कहना है कि आज बुधवार को बाजार खुलने के साथ ही निफ्टी पर बिकवाली का दबाव दिखा। शुरुआती गिरावट ने ऊंचे स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग का संकेत दिया। हालांकि,पोजीशनल नजरिए से देखें तो हालिया तेजी के बाद निफ्टी ऊपरी स्तरों के आसपास कंसोलिडेट कर रहा है। ऊपर और नीचे लंबी विक (wicks) वाली कई कैंडलें और बढ़ती वोलैटिलिटी बाजार में अनिश्चितता और खरीदारों व विक्रेताओं दोनों की सक्रिय भागीदारी का संकेत हैं।

टेक्निकल नजरिए से देखें तो इंडेक्स अपने अहम EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है। चल रहे कंसोलिडेशन के बावजूद, इसका मेन बुलिश स्ट्रक्चर बरकरार है। ADX लगातार बढ़ रहा है,जो मौजूदा ट्रेंड की मजबूती को दर्शाता है। वहीं, RSI ओवरबॉट ज़ोन से नीचे आ गया है, जो मोमेंटम में कुछ नरमी का संकेत है। हालांकि, जब तक प्रमुख सपोर्ट लेवल कायम रहते हैं,तब तक बड़ा सेटअप 'बाय-ऑन-डिप्स' (गिरावट पर खरीदारी) की रणनीति के पक्ष में बना हुआ है।

आगे निफ्टी के लिए 25070–25050 का ज़ोन तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। अगर भाव इस रेंज के नीचे मजबूती से टूटता है तो प्रॉफिट बुकिंग 24900 के स्तर तक बढ़ सकती है। ऊपर की तरफ, 25370–25400 का स्तर एक तत्काल रेजिस्टेंस बना हुआ है, जो आज के हाई के आसपास है। अगर भाव इस ज़ोन के ऊपर टिक जाता है तो यह 25600 के स्तर की ओर अपट्रेंड के फिर से शुरू होने का संकेत हो सकता है।

बैंक निफ्टी के लिए 61500–61400 के जोन में तत्काल सपोर्ट

बैंक निफ्टी पर अपनी राय साझा करते हुए सुदीप शाह ने कहा कि पिछले कारोबार सेशन में एक नया ऑल-टाइम हाई बनाने के बाद बैंक निफ्टी में थोड़ी नरमी आई और यह 0.38% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इंडेक्स ने हाई के पास ऊपरी और निचली विक्स (wicks) के साथ एक 'इनसाइड कैंडल' बनाई है। यह बाजार में अनिश्चितता और हालिया तेजी में ठहराव को दर्शाती है। आज की रेंज से नीचे की ओर ब्रेकडाउन होने पर और अधिक प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल सकती है, जबकि एक स्पष्ट ब्रेकआउट तेजी के मोमेंटम को फिर से शुरू कर सकता है।

RSI में थोड़ी नरमी आई है लेकिन यह अभी भी ओवरबॉट जोन में है,जिसका मतलब है कि आगे और कंसोलिडेशन हो सकता है और मोमेंटम थोड़ा ठंडा पड़ सकता है। हालांकि,पोजीशनल ट्रेंड अभी भी मजबूत बना हुआ है और ADX तथा MACD भी बाजार की अंतर्निहित मजबूती को दर्शा रहे हैं।

61500–61400 का जोन बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट का काम करेगा। अगर यह स्तर टूटता है तो 61000 के स्तर तक प्रॉफिट बुकिंग आ सकती है। ऊपर की ओर 62400–62500 का जोन (जो पिछले सत्र के हाई के स्तर पर है) तत्काल रेजिस्टेंस जोन बना हुआ है।

बाजार का सेटअप अभी भी पॉजिटिव -नागराज शेट्टी

HDFC सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी का कहना है कि मंगलवार को 25500 के स्तर के ऊपर टिके रहने में नाकाम रहने के बाद बुधवार को निफ्टी में गिरावट (डाउनवर्ड करेक्शन) देखने को मिली और यह 159 अंक गिरकर बंद हुआ। डेली चार्ट पर 25500-25000 के स्तर के बीच एक छोटी नेगेटिव कैंडल बनी है। तकनीकी रूप से बाजार की यह चाल एक बड़ी तेजी के बाद ऊपरी स्तरों पर एक दायरे में सीमित रहने का संकेत है।

कुल मिलाकर बाजार का सेटअप अभी भी पॉजिटिव है और एक और तेजी आने से पहले यह मौजूदा गिरावट जल्द ही खत्म हो सकती है। अगर यहां से और कमजोरी आती है तो 25000-24900 के स्तर एक अच्छे सपोर्ट बेस का काम कर सकते हैं,जहां से बाजार में फिर से उछाल आ सकता है। हालांकि,अगर निफ्टी 25500 के स्तर को मजबूती से पार कर लेता है तो निकट भविष्य में फिर से खरीदारी देखने को मिल सकती है।

 

Market Outlook : गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 19 नवंबर को कैसी रह सकती है इनकी चाल

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।