Market Outlook : गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 19 नवंबर को कैसी रह सकती है इनकी चाल
Market Outlook : पीएल कैपिटल के विक्रम कसाट का कहना है कि बाजार में आज की गिरावट नवंबर की तेज तेजी के बाद आई मुनाफावसूली है। इससे बाजार के बड़े रुझान में बदलाव नहीं हुआ है
Market Outlook : श्रीकांत चौहान का मानना है कि बाजार का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव है लेकिन ओवरबॉट पोजीशन के कारण ऊपरी स्तरों पर कुछ प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल सकती है
Market Outlook : 18 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 25,250 के स्तर से नीचे आ गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 500.38 अंक या 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,031.81 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 159.45 अंक या 0.63 प्रतिशत गिरकर 25,227.95 पर आ गया। इस दौरान लगभग 1448 शेयरों में तेजी आई, 2800 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 169 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
निफ्टी पर टाइटन कंपनी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी लाइफ, बीएसई लिमिटेड और बजाज फाइनेंस प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि एसबीआई, सिप्ला, टाटा कंज्यूमर, आईटीसी और अपोलो हॉस्पिटल्स में तेजी देखने को मिली।
सेक्टर के मोर्चे पर,निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स में 3% और निफ्टी मेटल इंडेक्स में 2.4% की गिरावट आई, जबकि ऑटो और आईटी सेक्टर में 1% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मीडिया, फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.4% की बढ़त रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.2 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.35 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।
एलकेपी सिक्योरिटीज में टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि बुधवार के सत्र में बाजार में प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली। आज निफ्टी ने एक 'बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न' बनाया, हालांकि निचले स्तरों से खरीदारी भी आती दिखी। इसके अलावा, आवरली चार्ट पर नेगेटिव RSI डाइवर्जेंस यह संकेत देता है कि 25,000 के स्तर की ओर और प्रॉफिट बुकिंग हो सकती है।
हालांकि, बड़ा रुझान तेजी का बना हुआ है और इंडेक्स ट्रेडरों के लिए गिरावट पर खरीदारी की रणनीति जारी रहनी चाहिए। नीचे का तरफ 25,000 का लेवल एक अहम सपोर्ट बना हुआ है। जबकि 25,300 और 25,500 पर तत्काल रेजिस्टेंस हैं। कुल मिलाकर,निफ्टी के 25,000-25,500 के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है।
वत्सल भुवा ने बैंक निफ्टी पर बात करते हुए कहा कि इस इंडेक्स में लगातार मजबूती बनी हुई है। हालांकि,बुधवार के सत्र में प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली, जिससे इंडेक्स पर एक बेयरिश कैंडलस्टिक बनी है। मोमेंटम के लिहाज से RSI पर इंडेक्स ओवरबॉट जोन में है और अपने 20 DMA से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है। यह एक ओवरस्ट्रेच्ड ट्रेंड को दर्शाता है।
इसके अलावा,आवरली चार्ट पर एक बेयरिश क्रॉसओवर दिखा है जो निकट भविष्य में थोड़ी गिरावट (रिट्रेसमेंट) की संभावना की ओर इशारा करता है। हालांकि, ऐसी किसी भी गिरावट को खरीदारी के मौके के रूप में देखा जाना चाहिए। इंडेक्स के लिए तत्काल सपोर्ट 61,500 पर है, जबकि रेजिस्टेंस 62,500 पर नजर आ रहा है।
पीएल कैपिटल के विक्रम कसाट का कहना है कि बाजार में आज की गिरावट नवंबर की तेज तेजी के बाद आई मुनाफावसूली है। इससे बाजार के रुझान में बदलाव नहीं हुआ है। हाल ही में आए 10 अरब डॉलर से अधिक के विदेशी पूंजी निवेश के पीछे ग्लोबल एआई पोर्टफोलियो की चर्निंग,कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू विकास में भरोसे के साथ-साथ भारतीय लार्ज-कैप शेयरों के आकर्षक भाव जैसे फैक्टर काम कर रहे हैं।
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के परिणाम ग्लोबल बाजार में जोखिम लेने की इच्छा को प्रभावित कर सकते हैं,लेकिन उभरते बाजारों की ओर विदेशी पूंजी का रुझान और भारतीय बाजार का बढ़ता आकर्षण इस तेजी के बड़े कारण नजर आ रहे हैं। ब्रेंट क्रूड लगभग 92.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि रुपया डॉलर के मुकाबले लगभग 93.32 रुपये पर है। सोने और चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट आई है। इससे हमारे बाजारों को सपोर्ट मिल रहा है। लेकिन बाजार की इस रिकवरी को टिकाऊ बनाने के लिए अर्निंग में लगातार ग्रोथ और घरेलू फंडामेंटल्स का मजबूत रहना जरूरी है। निवेशकों को तेजी का पीछा करने के बजाय चुनिंदा शेयरों पर फोकस करने का रणनीति अपनानी चाहिए।
निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
कोटक नियो के हेड इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान का कहना है कि बाजार में आज ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। निफ्टी 159 अंक गिरकर बंद हुआ। जबकि सेंसेक्स में 500 अंकों की गिरावट आई। सेक्टर्स की बात करें तो, PSU बैंक और मीडिया इंडेक्स में इंट्राडे के दौरान खरीदारी दिखी,जबकि कंज्यूमर और मेटल इंडेक्स में तेज गिरावट आई। कंज्यूमर इंडेक्स 3.10% और मेटल इंडेक्स 2.45% नीचे बंद हुए
तकनीकी रूप से बाजार की सुस्त शुरुआत के बाद ऊपरी स्तरों पर लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। डेली चार्ट पर एक 'बेयरिश कैंडल' बनी है जो मौजूदा स्तरों से और कमजोरी आने का संकेत है।
श्रीकांत चौहान का मानना है कि बाजार का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव है लेकिन ओवरबॉट पोजीशन के कारण ऊपरी स्तरों पर कुछ प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल सकती है।
डे-ट्रेडर्स के लिए 25400 का लेवल सबसे करीबी रेजिस्टेंस ज़ोन का काम करेगा। जब तक बाजार इस स्तर के नीचे ट्रेड करेगा तब तक सेंटीमेंट कमजोर बने रहने की संभावना है। ऐसे में निफ्टी नीचे की तरफ 25050-25000 के स्तरों को फिर से टेस्ट कर सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर निफ्टी 25400 के स्तर को पार कर जाता है, तो यह तेजी 25500-25575 के स्तर तक जारी रह सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।