Stock market : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 1 अप्रैल को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी आज 23200 से नीचे आ गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,390.41 अंक या 1.80 फीसदी गिरकर 76,024.51 पर और निफ्टी 353.65 अंक या 1.50 फीसदी गिरकर 23,165.70 पर बंद हुआ। शुक्रवार को कमजोर रुझान के साथ रेंजबाउंड कारोबार देखन को मिला था। आज मंगलवार को निफ्टी में बड़ी गिरावट देखने को मिली अंत में यह 353 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। निगेटिव रुझान के साथ खुलने के तुरंत बाद तेज रिकवरी देखने को मिली। यह तेजी की भावना जल्द ही निगेटिव हो गई और निफ्टी सत्र के शुरुआती-मध्य भाग में लाल निशान में चला गया और अंत में रेंज बाउंड हो गया।
