US फेड के फैसले से पहले बाजार 'वेट एंड वॉच' की स्थिति में नजर आ रहा है। सेंसेक्स निफ्टी में मामूली तेजी है जबकि निफ्टी बैंक लाल निशान में कारोबार कर रहा है। IT, रियल्टी शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। इंफोसिस और HCL टेक 2 परसेंट तक उछाल के साथ निफ्टी के टॉप थ्री गेनर्स में शामिल है। ऐसे में सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। एक्सपर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स पर एक डालते है एक नजर।
