Get App

बाजार की तेजी में एक्सपर्ट्स दे रहे है इन स्टॉक्स पर खरीद की राय, मिलेगा तगड़ा मुनाफा

सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। एक्सपर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स पर एक डालते है एक नजर

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2023 पर 12:13 PM
बाजार की तेजी में एक्सपर्ट्स दे रहे है इन स्टॉक्स पर खरीद की राय, मिलेगा तगड़ा मुनाफा
मानस जयसवाल ने एमएंडएम फाइनेंशियल में खरीदारी करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 287 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 297 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।

चौतरफा अच्छे संकेतों से बाजार में तेजी देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 63 हजार के पार निकला है और निफ्टी भी 18700 के करीब कारोबार कर रहा है । मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर है और सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल के 5 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचने से OMCs और पेंट्स शेयर में रौनक देखने को मिल रहा है। बर्जर पेंट्स, एशियन पेंट्स करीब 3 परसेंट उछले है जबकि BPCL भी एक साल की ऊंचाई पर पहुंचा है।

इस बीच रिटेल महंगाई दो साल के निचले स्तर पर पहुंचने से FMCG शेयरों में जोश देखने को मिल रहा है। डेढ़ से ढाई परसेंट उछाल के साथ ITC और HUL निफ्टी के टॉप FIVE गेनर्स में शामिल है। नेस्ले, गोदरेज कंज्यूमर, ब्रिटानिया में भी तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। एक्सपर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स पर एक डालते है एक नजर।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद

इंडसइंड बैंक- प्रकाश गाबा ने इंडसइंड बैंक में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1319 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1350/1400 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें