ये 6 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, आज के दिन कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

Divis Lab पर Finberg Management की मधु बंसल ने 6116 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 6625 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Mahanagar Gas पर SAMCO Securities के ओम मेहरा ने 1282 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 1380 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Dec 31, 2024 पर 12:43 PM
IRB Infra पर Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने 56 रुपये के लेवल पर 62 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Finberg Management की मधु बंसल, SAMCO Securities के ओम मेहरा और Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर मधु बंसल के सुझाये स्टॉक्स ने 0.7% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर ओम मेहरा के सुझाये स्टॉक्स ने 4.2% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर शिल्पा राउत के सुझाये स्टॉक्स ने 2.7% का निगेटिव रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

Finberg Management की मधु बंसल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Divis Lab


मधु बंसल ने इसमें 6116 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 6625 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 5890 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

SAMCO Securities के ओम मेहरा का कमाईवाला शेयरः BUY Mahanagar Gas

ओम मेहरा ने इस स्टॉक में 1282 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1380 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1250 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का कमाईवाला स्टॉकः BUY IRB Infra

शिल्पा राउत ने इस स्टॉक में 56 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 53.5 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 62 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

निफ्टी पुलबैक में 23800 को ब्रेक करता है तो इंडेक्स में देखने को मिल सकते हैं 24000 के लेवल - एक्सपर्ट

Finberg Management की मधु बंसल का कमाईवाला स्टॉकः BUY IGL

मधु बंसल ने इसमें 410 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 445 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 395 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का कमाईवाला स्टॉकः BUY Adani Ports

शिल्पा राउत ने इस स्टॉक में 1213 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1200 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1285 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का कमाईवाला स्टॉकः BUY HPCL

शिल्पा राउत ने इस स्टॉक में 407 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 395 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 425 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।