ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, एक हफ्ते में जोरदार कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति
Fortis Healthcare पर Sharekhan के जतिन गेड़िया ने 472 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 447 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Tube Investments पर Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी ने 4038 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 4550 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा
सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते Sharekhan के जतिन गेड़िया, Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी और 5Paisa.com के रुचित जैन के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीनों एक्सपर्ट्स ने आज बाजार के एक्शन को देखते हुए बाजार में बुलिश राय दी है। उन्होंने तीन-तीन स्टॉक्स खरीदारी करने की सलाह दी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को अच्छी कमाई करके दे सकते हैं। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
जतिन गेड़िया ने इसमें 472 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 447 का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 419 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Tube Investments
प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 4038 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3730 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 4550 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला शेयरः BUY Alembic Pharma
रुचित जैन ने इस स्टॉक में 960 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1035 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 915 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Sharekhan के जतिन गेड़िया का कमाईवाला स्टॉकः BUY GE Shipping
जतिन गेड़िया ने इसमें 978 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 1040 का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 964 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Godrej Consumer Products
प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 1151 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1116 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1230 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
रुचित जैन ने इस स्टॉक में 443 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 480 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 420 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Sharekhan के जतिन गेड़िया का कमाईवाला स्टॉकः BUY Godrej Properties
जतिन गेड़िया ने इसमें 2266 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 2170 का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 2300 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Chalet Hotels
प्रदीप होतचंदानी ने इस स्टॉक में 765 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 727 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 840 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला शेयरः BUY GSPL
रुचित जैन ने इस स्टॉक में 348 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 380 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 338 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।