Get App

तीन दिन में 1 एक्सपर्ट ने 10% से ज्यादा रिटर्न कमाया, ये 3 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, जानें किन शेयर पर हैं उनकी निगाहें

Garden Reach Shipbuilders पर EQUINOX Research के पंकज रांदड़ ने 2317 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 2560 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Ideaforge पर Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने 546 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 622 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड May 15, 2025 पर 1:17 PM
तीन दिन में 1 एक्सपर्ट ने 10% से ज्यादा रिटर्न कमाया, ये 3 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, जानें किन शेयर पर हैं उनकी निगाहें
KPIT Tech पर Raghunath Capital के पवन महेश्वरी ने 1386 रुपये के लेवल पर 1470 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते EQUINOX Research के पंकज रांदड़, Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री और Raghunath Capital पवन महेश्वरी के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 6.8% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने 10% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पवन महेश्वरी के सुझाये स्टॉक्स ने 2.7% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Garden Reach Shipbuilders

पंकज रांदड़ ने इसमें 2317 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 2560 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 2150 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें