Get App

शॉर्ट टर्म में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव, ये 7 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई

IIFL Finance पर EQUINOX Research के पंकज रांदड़ ने 367 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 410 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। GIC पर Kotak Securities के अमोल अठावले ने 427 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 460 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 22, 2025 पर 1:32 PM
शॉर्ट टर्म में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव, ये 7 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई
RR Kabel पर Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने 972 रुपये के लेवल पर 1054 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते EQUINOX Research के पंकज रांदड़, Kotak Securities के अमोल अठावले और Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 3.4% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमोल अठावले के सुझाये स्टॉक्स ने 1.4% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने 1.8% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY IIFL Finance

पंकज रांदड़ ने इसमें 367 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 410 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 340 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें