सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल, SAMCO सिक्योरिटीज के ओम मेहरा और Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ब्रिजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 6.97% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ओम मेहरा के सुझाये स्टॉक्स ने 6.96% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर प्रशांत सावंत के सुझाये स्टॉक्स ने 6.8% का रिटर्न दिया।
