ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, एक हफ्ते में जोरदार कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

MRPL पर 5Paisa.com के रुचित जैन ने 224 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 234 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Bharat Dynamics पर Prithvi Finmart के हरीश जुजारे ने 1558 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 1700 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Jun 24, 2024 पर 2:43 PM
BirlaSoft पर मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ ने 693 रुपये के लेवल पर 730 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते 5Paisa.com के रुचित जैन, Prithvi Finmart के हरीश जुजारे और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीनों एक्सपर्ट्स ने आज बाजार के एक्शन को देखते हुए बाजार में बुलिश राय दी है। उन्होंने तीन-तीन स्टॉक्स ट्रेडिंग करने की सलाह दी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को अच्छी कमाई करके दे सकते हैं। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला शेयरः BUY MRPL


रुचित जैन ने इस स्टॉक में 224 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 234 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 210 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Prithvi Finmart के हरीश जुजारे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Bharat Dynamics

Prithvi Finmart के हरीश जुजारे ने इस स्टॉक में 1558 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1495 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1700 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला स्टॉकः BUY BirlaSoft

अमित सेठ ने इसमें 693 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 730 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 680 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला शेयरः BUY Bajaj Hodings & Investement

रुचित जैन ने इस स्टॉक में 595 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 9320 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 8490 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Prithvi Finmart के हरीश जुजारे का कमाईवाला स्टॉकः BUY MMTC

Prithvi Finmart के हरीश जुजारे ने इस स्टॉक में 84 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 80 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 92 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Stocks on Broker's Radar: आईजीएल, जोमैटो, टीबीओ टेक पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला स्टॉकः BUY BEML

अमित सेठ ने इसमें 4628 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 5000 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 4450 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला शेयरः BUY Affle Industries

रुचित जैन ने इस स्टॉक में 1315 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1440 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1250 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Prithvi Finmart के हरीश जुजारे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Kajaria Ceramics

Prithvi Finmart के हरीश जुजारे ने इस स्टॉक में 1389 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1340 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1465 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Bayer Crop

अमित सेठ ने इसमें 6298 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 6800 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 6100 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।