Get App

ये 8 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, शॉर्ट टर्म में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

Nalco पर LKP Securities के रूपक डे ने 184 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 210 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। FirstSource पर एंजेल वन के समित चव्हाण ने 207 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 216 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 09, 2024 पर 1:08 PM
ये 8 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, शॉर्ट टर्म में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव
RBL Bank पर Sharekhan by BNP Paribas के जतिन गेडिया ने 259 रुपये के लेवल पर 275 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते LKP Securities के रूपक डे, एंजेल वन के समित चव्हाण और Sharekhan by BNP Paribas के जतिन गेडिया के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 4.35% का निगेटिव रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर समित चव्हाण के सुझाये स्टॉक्स ने 0.65% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर जतिन गेडिया के सुझाये स्टॉक्स ने 0.16% का रिटर्न दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला शेयरः BUY Nalco

रूपक डे ने इस स्टॉक में 184 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 210 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 177 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें