ये 9 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, एक हफ्ते में कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट ने बनाई रणनीति

PNB Housing Finance पर LKP Securities के रूपक डे ने 665 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 750 रुपये के लक्ष्य के लिए 544 रुपये पर स्टॉपलॉस लगा कर खरीदारी करें। PFC पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 240 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 265 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Jul 24, 2023 पर 1:04 PM
Hudco पर 5Paisa.com की रुचित जैन ने 63 रुपये के लेवल पर 70 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते मुकाबले के लिए LKP Securities के रूपक डे, Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत और 5Paisa.com की रुचित जैन जुड़ गये हैं। इस खेल में कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। वैसे आज बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। लेकिन PSU बैंक आज जोश में नजर आ रहे हैं। PSU बैंक इंडेक्स के सभी 12 बैंकों में तेजी के साथ कारोबार दिखाई दिया। यूनियन, यूको BoB के शेयर 2 परसेंट तक उछले। रियल्टी शेयरों में भी खरीदारी नजर आई।

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY PNB Housing Finance


    रूपक डे ने इसमें 665 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 750 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 544 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY PFC

    प्रशांत सावंत ने इस स्टॉक में 240 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 265 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 230 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    5Paisa.com की रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Hudco

    रुचित जैन ने इस स्टॉक में 63 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 60 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 70 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Star Health

    रूपक डे ने इसमें 656 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 750 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 640 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY RVNL

    प्रशांत सावंत ने इस स्टॉक में 142 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 170 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 128 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में दबाव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने 4 शेयर्स पर लगाया दांव

    5Paisa.com की रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः BUY BEML

    रुचित जैन ने इस स्टॉक में 1741 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1640 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1930 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Praj Industries

    रूपक डे ने इसमें 425 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 500 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 409 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY SJVN Ltd

    प्रशांत सावंत ने इस स्टॉक में 55 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 65 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    5Paisa.com की रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Suprajit

    रुचित जैन ने इस स्टॉक में 434 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 420 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 475 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।