ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, एक हफ्ते में जोरदार कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति
Raymond पर wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने 1794 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1955 रुपये के लक्ष्य के लिए 1724 रुपये पर स्टॉपलॉस लगा कर खरीदारी करें। Zydus Life पर IDBI कैपिटल के ब्रिजेश ऐल ने 717 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 765 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा
सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते wavesstrategy.com के आशीष कयाल, IDBI कैपिटल के ब्रिजेश ऐल और एंजल वन की स्नेहा सेठ के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीनों एक्सपर्ट्स ने आज बाजार के एक्शन को देखते हुए बाजार में बुलिश राय दी है। उन्होंने तीन-तीन स्टॉक्स खरीदारी करने की सलाह दी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को अच्छी कमाई करके दे सकते हैं। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Raymond
आशीष कयाल ने इसमें 1794 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1955 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 1724 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
IDBI कैपिटल के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Zydus Life
ब्रिजेश ऐल ने इस स्टॉक में 717 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 704 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 765 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
एंजल वन की स्नेहा सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Voltas
स्नेहा सेठ ने इस स्टॉक में 1060 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1110 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1022 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Rites
आशीष कयाल ने इसमें 539 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 591 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 521 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
IDBI कैपिटल के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Syngene
ब्रिजेश ऐल ने इस स्टॉक में 733 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 715 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 785 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
एंजल वन की स्नेहा सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY ONGC
स्नेहा सेठ ने इस स्टॉक में 228 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 241 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 224 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY HLE Glascoat
आशीष कयाल ने इसमें 574 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 630 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 554 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
IDBI कैपिटल के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Granules India
ब्रिजेश ऐल ने इस स्टॉक में 427 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 415 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 456 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
एंजल वन की स्नेहा सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Sun TV
स्नेहा सेठ ने इस स्टॉक में 689 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 657 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 711 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।