Get App

दो एक्सपर्ट्स ने सिर्फ 3 दिन में कमाया 7% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग

SAIL पर JM फाइनेंशियल की सोनी पटनायक ने 170 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 190 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। NMDC पर EQUINOX के पंकज रांदड ने 265 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 280 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड May 03, 2024 पर 1:12 PM
दो एक्सपर्ट्स ने सिर्फ 3 दिन में कमाया 7% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग
Coal India पर Prithvi Finmart के हरीश जुजारे ने 469 रुपये के लेवल पर 498 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते JM फाइनेंशियल की सोनी पटनायक, EQUINOX के पंकज रांदड और Prithvi Finmart के हरीश जुजारे के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर सोनी पटनायक के सुझाये स्टॉक्स ने 7.5% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 6.8% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर हरीश जुजारे के सुझाये स्टॉक्स ने 6.8% का निगेटिव रिटर्न दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

JM फाइनेंशियल की सोनी पटनायक का कमाईवाला शेयरः BUY SAIL

सोनी पटनायक ने इस स्टॉक में 170 रुपये के स्तर पर खरीदारीली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 190 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 160 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें