सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते शेयरखान के जतिन गेडिया, एंजेल वन के ओशो क्रिशन और LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर जतिन गेडिया के सुझाये स्टॉक्स ने 2.63% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर ओशो कृष्णन के सुझाये स्टॉक्स ने 1.12% का निगेटिव रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 4.14% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।
