ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, एक हफ्ते में जोरदार कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

Voltas पर Emkay Global के कपिल शाह ने 1387 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1480 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Ami Organics पर SAMCO Securities के ओम मेहरा ने 2482 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 2700 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Feb 03, 2025 पर 1:19 PM
Story continues below Advertisement
Aarti Industries पर Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने 465 रुपये के लेवल पर 492 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Emkay Global के कपिल शाह, SAMCO Securities के ओम मेहरा और Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीनों एक्सपर्ट्स ने आज बाजार के एक्शन को देखते हुए बाजार में बुलिश और बेयरिश दोनों राय दी है। उन्होंने तीन-तीन स्टॉक्स ट्रेडिंग करने की सलाह दी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को अच्छी कमाई करके दे सकते हैं। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

Emkay Global के कपिल शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY Voltas


कपिल शाह ने इसमें 1387 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 1480 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 1370 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

SAMCO Securities के ओम मेहरा का कमाईवाला शेयरः BUY Ami Organics

ओम मेहरा ने इस स्टॉक में 2482 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 2700 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 2400 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY Aarti Industries

अरुण कुमार मंत्री ने इस स्टॉक में 465 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 450 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 492 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Emkay Global के कपिल शाह का कमाईवाला स्टॉकः BUY Bajaj Finance

कपिल शाह ने इसमें 8218 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 8500 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 8100 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

SAMCO Securities के ओम मेहरा का कमाईवाला शेयरः BUY AB Fashion & Retail

ओम मेहरा ने इस स्टॉक में 290 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 305 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 282 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY Jindal Worldwide

अरुण कुमार मंत्री ने इस स्टॉक में 434 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 412 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 482 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Emkay Global के कपिल शाह का कमाईवाला स्टॉकः SELL Escorts Kubota

कपिल शाह ने इसमें 3318 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 3160 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 3380 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

SAMCO Securities के ओम मेहरा का कमाईवाला शेयरः SELL BSE Ltd

ओम मेहरा ने इस स्टॉक में 5358 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 5000 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 5480 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री का कमाईवाला स्टॉकः BUY Greaves Cotton

अरुण कुमार मंत्री ने इस स्टॉक में 270 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 259 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 298 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।