सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते EQUINOX के पंकज रांदड, एंजेल वन के समीत चव्हाण और wavesstrategy.com के आशीष कयाल के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। आज हफ्ते के पहले दिन तीनों एक्सपर्ट्स ने 9 स्टॉक्स पर दांव लगाया। इसमें आशीष कयाल ने 3 स्टॉक्स पर बुलिश राय दी। जबकि समीत चव्हाण ने दो स्टॉक्स पर खरीदारी और एक पर बिकवाली की सलाह दी। वहीं पंकज रांदड ने तीनों स्टॉक्स पर खरीदारी की राय दी।
