Get App

दो दिनों की गिरावट के बाद आज बाजार में तेजी, इन 4 शेयर्स को खरीदने से होगा तगड़ा मुनाफा, जानें टारगेट प्राइस

Cummins पर मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 1680 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 36.95 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 19 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड May 18, 2023 पर 11:13 AM
दो दिनों की गिरावट के बाद आज बाजार में तेजी, इन 4 शेयर्स को खरीदने से होगा तगड़ा मुनाफा, जानें टारगेट प्राइस
M&M Financial पर शर्मिला जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से 288 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार में दो दिन की गिरावट के बाद फिर रौनक नजर आ रही है। निफ्टी 18 हजार 250 के पास पहुंच गया। जबकि निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा आधे परसेंट की मजूबती देखने को मिली। मिडकैप भी जोश दिखा रहा है। मेटल शेयरों में चमक दिख रही है लेकिन रियल्टी दबाव में नजर आया। बैंक और फाइनेंस शेयरों में सबसे ज्यादा एक्शन दिख रहा है। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 बैंकों में खरीदारी नजर आई। पूनावाला फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, चोला इनवेस्ट में 4 परसेंट तक उछाल दिखाई दिया। ऐसे माहौल में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने क्यूमिंस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने एक्सिस बैंक में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा आशीष बहेती ने एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स पर दांव लगाया। जबकि शर्मिला जोशी ने एमएंडएम फाइनेंशियल पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Cummins

मानस जायसवाल ने Cummins के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 1680 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 36.95 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 19 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Axis Bank Future

शिवांगी सरडा ने Axis Bank पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Axis Bank में 926 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 965 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 909 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें