लगातार दूसरे दिन की तेजी में एक्सपर्ट्स ने 3 स्टॉक्स खरीदे लेकिन इस स्टॉक में कराई बिकवाली, जानें शेयर्स के नाम

Cummins पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन लेने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 1660 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छी कमाई हो सकती है। इसमें 54 रुपये के लेवल पर खरीदारी करें। इसमें कुछ ही दिनों में 70 से 84 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। प्रशांत सावंत ने इसमें 32 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की राय भी दी

अपडेटेड Mar 17, 2023 पर 12:07 PM
Story continues below Advertisement
Persistent Systems पर गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से 456 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में लगातार दूसरे दिन रौनक नजर आई है। निफ्टी और सेंसेक्स में आधा परसेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। मिडकैप और रियल्टी में तेजी दिखी है जबकि मेटल शेयरों में भी अच्छी मजबूती नजर आई है। अच्छे ग्लोबल संकेतों से ये तेजी नजर आई है। लेकिन निफ्टी बैंक में ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिला। बाजार के ऐसे माहौल में कमाई के लिए आज प्रशांत सावंत ने कमिंस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि अमित सेठ ने कोल इंडिया में आज एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा मानस जायसवाल ने आईटीसी पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने भी परसिस्टेंट सिस्टम्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Cummins

    प्रशांत सावंत ने Cummins के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 1660 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 54 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 70 से 84 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 32 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Coal India Future


    अमित सेठ ने Coal India पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Coal India में 224 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 229 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 219 रुपये पर लगाएं।

    TCS के MD & CEO के इस्तीफे के बाद क्या ब्रोकरेज फर्म अभी भी स्टॉक पर हैं बुलिश

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः ITC

    मानस जायसवाल ने ITC पर बिकवाली करने को कहा। उन्होंने कहा कि ITC में 377 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 367 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 382 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Persistent Systems

    गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से Persistent Systems का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Persistent Systems के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 456 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में फायदा कमाने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।