बाजार में लगातार दूसरे दिन रौनक नजर आई है। निफ्टी और सेंसेक्स में आधा परसेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। मिडकैप और रियल्टी में तेजी दिखी है जबकि मेटल शेयरों में भी अच्छी मजबूती नजर आई है। अच्छे ग्लोबल संकेतों से ये तेजी नजर आई है। लेकिन निफ्टी बैंक में ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिला। बाजार के ऐसे माहौल में कमाई के लिए आज प्रशांत सावंत ने कमिंस पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि अमित सेठ ने कोल इंडिया में आज एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा मानस जायसवाल ने आईटीसी पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने भी परसिस्टेंट सिस्टम्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
