Get App

3 दिनों की गिरावट के बाद आज बाजार संभलता दिखा, इन 4 शेयर्स को खरीदने से होगा तगड़ा मुनाफा, जानें टारगेट प्राइस

Jubilant Food पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 510 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 13.65 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 04, 2023 पर 12:37 PM
3 दिनों की गिरावट के बाद आज बाजार संभलता दिखा, इन 4 शेयर्स को खरीदने से होगा तगड़ा मुनाफा, जानें टारगेट प्राइस
HG Infra पर गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 952 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

भारतीय शेयर बाजार तीन दिनों की गिरावट के बाद संभलते नजर आये। निफ्टी 19500 की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई दिया। सेंसेक्स भी 300 प्वाइंट ऊपर कारोबार करता नजर आया। मिडकैप शेयरों में ज्यादा रौनक दिख रही है। हलांकि बैंक निफ्टी में ऊपरी स्तरों से दबाव दिख रहा है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने जुबिलेंट फूड पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने इंडियन होटल्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने एमटार टेक्नोलॉजी पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने एचजी इंफ्रा पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Jubilant Food

प्रशांत सावंत ने Jubilant Food के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 510 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 13.65 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Indian Hotels Future

मानस जायसवाल ने Indian Hotels पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Indian Hotels में 402 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 413/414 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 397 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें