बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी शानदार बढ़त पर बंद हुए हैं। बैंकिंग शेयरों, मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में तेजी देखने को मिली। एनर्जी, मेटल, इंफ्रा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। जबकि IT, FMCG शेयरों पर दबाव नजर आया है। सेंसेक्स 446 प्वाइंट चढ़कर 58,075 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 119 प्वाइंट चढ़कर 17,108 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में बढ़त नजर आई। मार्केट क्लोजिंग के पहले शेयर बाजार के 4 दिग्गजों ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए 4 स्टॉक्स में ट्रेड लेने की राय दी। इसमें बजाज फाइनेंस, एबीबी इंडिया, रैमको सीमेंट, पावर मेक के शेयर शामिल हैं।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः ABB India
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि एबीबी इंडिया के स्टॉक में मार्च की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 3400 के स्ट्राइक वाली कॉल 54 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 90 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 29 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से बजाज फाइनेंस के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 5770 से 5800 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 5675 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 5713 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Nirmal Bang Securities की स्वाती होतकर का चार्ट का चमत्कार शेयरः Ramco Cements
Nirmal Bang Securities की स्वाती होतकर ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में रैमको सीमेंट्स पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 727 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 715 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक बढ़कर 760 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
William O'Neil के मयुरेश जोशी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Power Mech Projects
William O'Neil के मयुरेश जोशी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज पावर मेक प्रोजेक्ट्स के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 2240 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )