Get App

बाजार बढ़त पर बंद, मार्केट क्लोजिंग से पहले इन 4 शेयरों में हुई दिग्गजों ने दी खरीदारी की सलाह

Bajaj Finance के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 5713 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Bajaj Finance के शेयर में 5770 से 5800 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 5675 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 21, 2023 पर 4:36 PM
बाजार बढ़त पर बंद, मार्केट क्लोजिंग से पहले इन 4 शेयरों में हुई दिग्गजों ने दी खरीदारी की सलाह
Power Mech Projects पर William O'Neil के मयुरेश जोशी ने मिडकैप फंडा के रूप में 2240 के स्तर पर खरीदारी करने को कहा

बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी शानदार बढ़त पर बंद हुए हैं। बैंकिंग शेयरों, मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में तेजी देखने को मिली। एनर्जी, मेटल, इंफ्रा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। जबकि IT, FMCG शेयरों पर दबाव नजर आया है। सेंसेक्स 446 प्वाइंट चढ़कर 58,075 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 119 प्वाइंट चढ़कर 17,108 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में बढ़त नजर आई। मार्केट क्लोजिंग के पहले शेयर बाजार के 4 दिग्गजों ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए 4 स्टॉक्स में ट्रेड लेने की राय दी। इसमें बजाज फाइनेंस, एबीबी इंडिया, रैमको सीमेंट, पावर मेक के शेयर शामिल हैं।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः ABB India

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि एबीबी इंडिया के स्टॉक में मार्च की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 3400 के स्ट्राइक वाली कॉल 54 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 90 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 29 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Bajaj Finance

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से बजाज फाइनेंस के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 5770 से 5800 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 5675 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 5713 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें